सिडकुल के मजदूर पर मिला श्रमिक का शव

रुद्रपुर। गत सायं सिडकुल के मजदूर अड्डे में फुटपाथ पर एक श्रमिक का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोरखपुर निवासी 45 वर्षीय विनय पीटर पुत्र नैथेनियन पीटर यहां गोल मढ़ैया ट्रांजिट कैम्प में अकेला किरायेदार के रूप में रहकर सिडकुल में काम करता था। गत सायं उसे लोगों ने फुटपाथ पर बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि मृतक विनय कुछ दिन पूर्व ही काम करने के लिए यहां आया था। उसकी पत्नी मीना अपने 15 वर्षीय पुत्र व अन्य परिजनों के साथ गाजियाबाद में रहती है। जबकि बड़े पुत्र का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन यहां पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद