बीमा कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रुद्रपुर।विभिन्न मांगों को लेकर भोजनावकाश में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय रुद्रपुर में ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

 वक्ताओं ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने लम्बे समय से लम्बित वेज रिवीजन व अन्य मांगो के समर्थन में इसके पूर्व भी कई बार नारेबाजी व प्रदर्शन करके प्रबंधन से उचित कार्यवाही करने के लिये आग्रह किया है। लेकिन प्रबन्धन किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिये तैयार नही है। प्रबन्धन के इस नकारात्मक व अड़ियल रवैये के कारण सभी कर्मचारियों को भोजनावकाश में प्रर्दशन व नारेबाजी के लिये मजबूर होना पड़ा है। फिर भी यदि प्रबन्धन वार्ता के लिये तैयार नही होता है तो कर्मचारी आगे कठोर कदम उठाने के लिये बाध्य होंगे। उन्होंने कहा बीमा व बैंको सहित सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बन्द किया जाये, श्रमिकों के लिये न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए किया जाये,नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा को बन्द किया जाये, चार श्रम संहिताओं को रद्द किया जाये, 1 अगस्त 2022 से भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मियों के लम्बित वेज रिवीजन को शीघ्र लागू किया जाये, नई पैन्शन योजना के स्थान पर पुरानी पैन्शन योजना लागू की जाये, जब तक पुरानी पैन्शन योजना लागू ना हो जाये तब तक प्रबन्धन का योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाये, बढ़ते व्यवसाय के कारण तृतीय व चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में नई भर्तियाँ शीघ्र की जाये तथा आउट सोर्सिंग बन्द की जाये। वक्ताओं में कॉ. विपिन त्रिपाठी व कॉ. उपदेश सक्सेना प्रमुख रहे। प्रदर्शन करने वालों में  दीपा चन्द्रा, पूनम सरोज, राहुल मिश्रा, अजय कुमार आर्य, प्रेम राम, देव सिंह नेगी, भुवन चन्द्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, राहुल, बलवंत सिंह बोरा, अजय सक्सेना, सन्तोष कुमार मंगोली, राजेन्द्र सिंह, जीवन चन्द्र जोशी, नैनी गोपाल, राजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद