नाबालिग अगवा लड़की बरामद,आरोपी गिरफ्तार

रूद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र से बहला फुसलाकर अगवा की गयी लड़की को पुलिस ने रामपुर से बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है।

 जानकारी के मुताबिक रम्पुरा क्षेत्र से बीती 12 फरवरी को एक नाबालिग लड़की गायब हो गयी थी। परिजनों ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी और एक युवक पर संदेह व्यक्त किया था। रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस टीम ने नाबालिग की बरामदगी के लिए सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अमृत उर्फ सिद्धू पुत्र सरजीत सिंह निवासी मनिहार खेड़ा विलासपुर विलासपुर रामपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया और मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363/ 366 आईपीसी के साथ ही पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन बुधानी,नेहा राणा, कांस्टेबल अमित जोशी आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद