एक युवक ने ग्राहक सेवा केन्द्र स्वामी को लगाया लाखों का चूना

Spread the love
रूद्रपुर। ग्राहक सेवा केन्द्र स्वामी से उसके परिचित ने ही लाखों की धोखाधड़ी कर ली।  धनराशि वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विपिन रस्तोगी पुत्र भोलाराम रस्तोगी निवासी वार्ड 2. कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप का कहना है कि उसने घर में ही रस्तोगी कम्यूनिकेशन एवं ग्राहक सेवा केन्द्र नाम से अपनी आजीविका हेतु दुकान संचालित कर रखी है। जिसमें ऑनलाइन कार्य एवं आधार कार्ड, फोन पे, गूगल पे से धनराशि निकालने/ट्रांसफर करने का भी कार्य करता है। उसकी दुकान पर मोहल्ले का ही एक युवक अक्सर आता जाता और उसके काम में सहयोग करता था। परन्तु उसने उसके मोबाइल को कई बार मांग कर वर्ष 2020 से अब तक लगभग एक लाख तिरानवे हजार रुपये का विभिन्न लोगों को ट्रांजेक्शन कर धनराशि निकाल ली। इस बात की जानकारी उसे हुयी तो उस युवक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए निकाली धनराशि वापिस करने की बात कही। विपिन का आरोप है कि उस युवक ने पुनः उसके साथ विश्वासघात करते हुए धोखे में रखकर एक स्टाम्प पेपर पर मामले को रफा दफा लिखवाकर उससे हस्ताक्षर करवा लिये। युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी एवं ठगी कर धनराशि हड़पने का प्रयास किया है। धनराशि वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस