क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस के साथ ही आम जनता की भी जिम्मेदारी: एसएसपी कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के तमाम नागरिकों से किया जनसंवाद  

किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के तमाम नागरिकों से जन संवाद करते हुए उनसे कानून व्यवस्था एवं नशा विरोधी अभियान के अलावा आपराधिक व्यक्तियों को लेकर पुलिस की भूमिका से संतुष्ट है वहां, पर जन संवाद किया।
एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी ने कोतवाली के वार्षिक मुआयना के दौरान शास्त्रों का निरीक्षण किया तथा उप निरीक्षकों से शास्त्रों को खुलवाया एवं बंद कराया। शास्त्रों के खोलने एवं बंद करने में प्रथम आने पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह नेगी की सराहना की। शास्त्रों को खोले जाने एवं बंद करने में देरी करने वाले उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण हेतु बुलाने के आदेश जारी कर दिए। एसएसपी  ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएल, कंप्यूटर कक्ष, माल मुकदमाती, कार्यालय में पत्रावलियों का निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों के जर्जर  स्थिति  भवनों में रहने पर जान का खतरा होने पर ऐसे रिहायशी भवनों के ध्वस्तीकरण किए जाने तथा नये आवासीय भवनों के निर्माण के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया। कोतवाली में दर्ज लाइसेंसी शस्त्रों एवं शस्त्र धारकों का सत्यापन कराने के कोतवाल सुंदरम शर्मा को निर्देश दिए। इसी दौरान जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से जन संवाद करते हुए क्षेत्र में नशा कारोबारियों, आपराधिक लोगों के विरुद्ध पुलिस के साथ सहयोग बनकर क्षेत्र को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने में मदद करने की अपील की तथा पुलिस की लापरवाही की भी जानकारी ली। कोतवाल सुंदरम शर्मा द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप कम्युनिटी लायबिलिटी ग्रुप में नगर के सभी नागरिकों को जोड़ने पर बधाई देते हुए सभी चौकी प्रभारी हुए हिदायत दी कि व्हाट्सएप ग्रुप में अपराधिक लोगों एवं समाज विरोधी कार्यो में लिप्त लोगों को ना जोड़ा जाए। एस पी ने जन संवाद के दौरान कहा कि  जहां पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है वही आम जनता की शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी है आम जनता द्वारा किए गए सहयोग के तहत ही पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था कायम करने में सफल रहता है। उन्होंने कोतवाल सुंदरम शर्मा को निर्देशित किया कि वह सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित करें कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते हुए समाज विरोधी तथा वंचित एवं संदिग्ध लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई अमल में लाए। वार्षिक निरीक्षण के द्वारा सी ओ ओम प्रकाश शर्मा के अलावा कोतवाल सुंदरम शर्मा, इंस्पेक्टर विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह फर्त्याल, एस आई ओम प्रकाश सिंह नेगी, एस आई राजेंद्र पन्त, एस आई मनोज कुमार सिंह,एस आई दिनेश भट्ट,एस आई विजय कुमार , एस आई नीलिमा मेहरा, देवराज सिंह, नितिन रौतेला, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। जनता की ओर से व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, नितिन फुटेला, लवी सहगल,निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी,पूर्व प्रधान राजकुमार, मानवेन्द्र सिंह, अजय अरोड़ा, दानिश इकबाल अहमद, हाजी अब्दुल रशीद जककू, नितिनवाला, जावेद मलिक, गीता, पूर्व सभासद सलीम अहमद आदि थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद