किच्छा। पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की स्मैक के साथ एक बाइक सवार स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। जबकि एक अन्य व्यक्ति को विरुद्ध वांछित के रूप में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के बताया कि पुलिस टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत संघन चेकिंग के दौरान उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदेली रोड उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड राज्य की सीमा पर बीती देर रात्रि बाइक संख्या UK06 B G 8743 पर सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र स्व0 स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम मलसी निकट गुरुद्वारा पो0 बगवाडा थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर को 42 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में स्मैक तस्कर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह स्मैक सितारगंज के गुरुनानक नगरी गोठा के रहने वाले कुलदीप उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति से लेकर आया है तथा नदेली में किसी प्रदीप नाम के व्यक्ति को बेचने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उ0नि0 पंकज कुमार, का0 महेन्द्र सिंह, इन्द्र प्रकाश आदि थे। पुलिस ने कुलदीप उर्फ सोनू निवासी गुरुनानक नगरी गोठा सितारगंज के विरुद्ध वांछित के रूप में मामला दर्ज किया है।




