जिलाधिकारी ने ली उप जिलाधिकारियों/सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक   

Spread the love

रूद्रपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिलाधिकारियो/सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेते हुये कहा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 नजदीक है इसलिये सभी निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी निर्वाचन मोड़ में आ जाये व अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन की तैयारियां करना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें, प्रत्येक बूथों में रैम्प, विद्युत, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थायें समय से अवश्य पूर्ण कराये। उन्होने कहा कि सभी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों (स्वीप) का आयोजन किया जाये ताकि शत-प्रतिशत मतदाता जागरूक हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों शस्त्र सत्यापन के साथ ही मदिरा की दुकानों का भी नियमित निरीक्षण कर मदिरा विक्री व स्टॉक सत्यापन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी सीमाओं पर स्थैतिक सर्विलांस टीमे लगाने हेतु अभी से होमवर्क कर स्थान चिन्हित करें साथ ही प्रत्येक राज्य, जनपद, जनपद, विधानसभा बॉर्डर पर एसएसटी टीमे अवश्य लगायी जाये। उन्होने कहा जनपद के सभी थानों के माध्यम से थानावार शस्त्र लाइसेंस का मिलान शीघ्र जिला कार्यालय शस्त्र अनुभाग से करा ले जिससे जनपद स्तर से जारी शस्त्रों के साथ ही बाहरी जिलो व बाहरी प्रदेशों से जारी कुल शस्त्रों की संख्या प्राप्त हो सकें ताकि निर्वाचन में शत-प्रतिशत शस्त्र जमा कराई जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट डॉ.अमृता

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी