मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी विधायक शिव अरोरा ने धरना स्थल पहुंचकर कार्यकत्रियों से की वार्ता   

रूद्रपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन जिला इकाई के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकताओं ने कार्य बहिष्कार के साथ गांधी पार्क में शनिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकत्रियों से वार्ता की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं उन्हें ज्ञापन भी दिया।
धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते जिला अध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिछले काफी समय से आन्दोलित हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की निरंतर उपेक्षा कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। कार्य बहिष्कार के दौरान किसी भी बात के लिए शासन प्रशासन की जिम्मेवारी होगी। संगठन की मांगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को रिटायरमेंट होने पर दो लाख रुपए देने का प्रावधान रखा जाये जिससे वह अपनी बची जिन्दगी अच्छी तरह व्यतीत कर सकें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किया जाए जिससे वह भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त सके। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने के लिए शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकत्रियों से वार्ता की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन दिया गया। जिस पर विधायक ने कहा कि मांगो को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता करेगे और जो भी प्रयास होगा वह किया जायेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री रंजीता अरोरा, सुमन चतुर्वेदी, माधुरी, निशा, रेहाना , मुनीजा, तबस्सुम, संध्या सक्सेना, नीलम, राखी, रेखा, पार्वती, शकुंतला, रचना, शिवानी, हीरा बोस, नीरू, हंसा लोहनी, उर्मिला मिश्रा, आरती कुंवर, शर्मिला, आशा सरकार, बबली विश्वास, सीमा पाल, हिना, कंचन चौहान, रानी कौर, बिसाखा, अंजली , पुष्पा शुक्ला, कमलेश पटवाल, प्रतिभा, कुसुम यादव, सुमन, रूचिका घई, रचिता मल्लिक, मालती, दीपा उप्रेती, रूबीना परवीन, ज्योति, रियाज बानो, मंजीत,  अनीता, मीना मंडल, खुशबू कन्नौजिया, सुषमा सैनी, सुनीता, रेखा, रेनू, सीमा राय, प्रोनोति विश्वास, बसंती विश्वास, बबीता मंडल, सीमा मंडल, विमला, शांति, इशरत जहां, सरोज, भासवना सिंह, प्रीति, हेमलता, उर्मिला पाल, गीता, सीता, सुरेश देवी, सरिता बोरा, प्रेमलता  सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मौजूद थीं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद