बरेली जनपद में थाना इज्जत नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है मुखबिर की सूचना पर गांजा सप्लाई करने वाले 8 अभियुक्तों को इज़्ज़त नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त कब्जे से 35 किलो 370 ग्राम गांजा पत्ती एक xuv300 कर 170000 रुपए 9 मोबाइल फोन दो प्लास्टिक टॉर्च दो एलईडी लाइट एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा ए कैलकुलेटर एक प्लास्टिक की पन्नी के साथ पीलीभीत रोड पर बने सिलबट्टा रेस्टोरेंट के पास खाली जमीन चाव चावड के जंगलों में रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया
वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना बाराबंकी कोतवाली का हिस्ट्रीसीटर भांग कारोबारी दिनेश जायसवाल है जिसे भंग के ठेके पर गांजा बेचने की शुरुआत की और जो अच्छा मुनाफा होने पर अन्य जनपद में भी काम करने लगा यह गिरोह अंतरराज्यी स्तर पर सक्रिय है उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में गांजा तस्करी का कार्य पिछले 10 सालों से कर रहा है शुरुआत में इस गिरोह का सरगना बाराबंकी का हिस्ट्री सीटर दिनेश जायसवाल था जो अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर बाराबंकी लखनऊ हरदोई शाहजहांपुर पीलीभीत लखीमपुर बरेली में और उत्तराखंड में गांजा तस्करी का कार्य करता थे इस गिरोह को प्रभारी निरीक्षा शाहजहांपुर जयशंकर सिंह ने शाहजहांपुर में अपनी नियुक्ति के दौरान 2020 में थाना खुटार से 14 सदस्यों को टीयूवी कार से लगभग 35 किलोग्राम गांजा व कैश के साथ वर्ष 2019 में थाना आरसी मिशन शाहजहांपुर से पांच सदस्यों को लगभग 12 किलो गांजा के साथ पूर्व में गिरफ्तार किया था शाहजहांपुर से दो बार पकड़े जाने के बाद इस गिरोह में विवाद हो गया वही रितेश ने बरेली में अपना ठिकाना बनाकर अलग से गांजा तस्करी का काम करने लगा यह लोग गाजा नेपाल के रास्ते 5000 से 8000 किलो मांगते थे और उसमें नशीला केमिकल मिलाकर 1 किलो गांजे में 400 से 500 छोटी-छोटी पुड़िया बनाते थे नेपाल से इनको कौन व्यक्ति गंज दिलवाता था इस बारे में उनके पास बरामद मोबाइल फोन नंबरों से सर्विलांस सैल के जरिये से जानकारी की जा रही है गंजे की पुड़िया का दाम 100 से 120 होता है जिसमे गिरोह के सदस्यों को 10 से 15 गुना का मुनाफा कमाते हैं पकड़ा गया अभियुक्त दिनेश जायसवाल भांग ठेके का लाइसेंसी है और शुरू में भांग के ठेको से गंजे की बिक्री करते थे और कारोबार में फायदे को देखते हुए इन सदस्यों ने कारोबार दायरा बढ़ा लिया और हर थाना क्षेत्र में छोटे-छोटे व्यापारी के यहां गांजा बेचने का कारोबार करने लगे युवा पीढ़ी के लड़कों और हाई प्रोफाइल परिवारों के लड़कों को गांजे के नशे की लत बढती जा रहा है इसके चलते इन लोगों ने हर थाना क्षेत्र में एक-एक दुकान खोल दी इनके पास 8000 रुपए में लड़के नौकरी करते हैं जो सुबह 70 से 100 पुड़िया गाजा लेकर दुकान पर देते हैं और शाम को बिक्री का पैसा ले जाते हैं वही इस गिरोह सदस्य के लोग पॉश कॉलोनी में मकान किराए पर ले लेकर खुद को चोलामंडलम कंपनी का बताकर मकान किराए पर लेते हैं और एक ही मकान में सभी लोग रहते हैं आलीशान घरों में रहते है जिससे कोई इन पर शक नहीं करता है यह लोग कमरे पर खाना बनाने के लिए रसोईया भी रखते हैं यह लोग बरेली के सुरेश शर्मा नगर में किराए के मकान में रहते थे लेकिन लोगों को शक होने मकान खाली कर देते थे इस गिरोह के सदस्य कार में गांजा लेकर आते हैं और थोक भाव में ग्राहकों को पुड़िया बनाकर बेच देने के साथ हाईवे किनारे थोक की सौदेबाजी करते हैं
पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले अभियुक्त ने 1,70000 रुपए का गांजा थोक भाव में भेज चुके थे और ग्राहक सौदेबाजी के लिए बुला रखे थे पुलिस ने मुखविर की सूचना के आधार पर पीलीभीत रोड पर चावड गांव के पूर्व बाउंड्री वॉल के अंदर कोठरी में खुले गाजे की पुड़िया में पैकिंग करते वक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया पुलिस की पूछताछ में अब तक बरेली में इनका कारोबार थाना सुभाष नगर किला बनखंडी नाथ बीसलपुर बारादरी गांजा बेचने का काम है इस गिरोह का सरगना पहले बाराबंकी कोतवाली का हिस्ट्री सीटर रह चुका है उसकी भी इस घटना में शामिल होने के बारे में जानकारी की जा रही है
पकड़े गए गंजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार मे 12लाख कीमत है इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त xuv 300 कर भी पुलिस ने बरामद की है





