ओमेक्स कॉलोनी में दो मंजिला भवन से गिरकर मजदूर की मौत

रुद्रपुर। नैनीताल मार्ग स्थित ओमेक्स कॉलोनी में दो मंजिल पर सफाई काम कर रहा मजदूर अचानक असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव कों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम चनेटी थाना सदर बरेली निवासी 55 वर्षीय रोहिताश पुत्र भीमसेन यहां मौहल्ला रविन्द्रनगर में अपने पुत्र अमन के साथ किरायेदार के रूप में रहता था। उसका बड़ा पुत्र प्रताप गांव गया है। बताया जाता है कि रोहिताश रोज की तरह अपने पुत्र अमन के साथ ठेकेदार के अधीन काम करने के लिए नैनीताल रोड़ स्थित ओमेक्स कालोनी गया था। जहां पर वह भवन के दोमंजिल पर सफाई का काम कर रहा था। प्रातः करीब 8ः30 बजे पुत्र अमन पानी लेने के लिए गया था तभी काम करने के दौरान अचानक रोहिताश असंतुलित होकर दोमंजिल से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे वहां मौजूद ठेकेदार व काम कर रहे अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। इसी दौरान घायल रोहिताश ने मौके पर ही दम तोड दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की विस्तार से जानकारी लेकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद