किच्छा में महिला कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा

Spread the love

किच्छा। कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो, नारी न्याय यात्रा के तहत नारी है तैयार के उद्देश्य को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ पनचक्की फार्म स्थित वार्ड नंबर 1 किच्छा  से किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने दर्जनों कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का शुभारंभ किया तथा आम जनता से संपर्क कर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का आह्वान किया।

न्याय यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व महिला कांग्रेस की बैठक में नगर के कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया।किच्छा में न्याय यात्रा के तहत महिलाओं ने बैठक करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पप्पू छीना के फार्म हाउस पर संपन्न हुई बैठक में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने महिलाओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनकर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश भर में न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव में महिला कांग्रेस अपनी अहम भूमिका निभायेगी और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटेगी । उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब आदमी दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा देश की जनता पहचान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता कश्यप, नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर ने पार्टी हाई कमान को भरोसा दिलाते हुए कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर महिलाओं को केंद्र सरकार की जन विरोधी विकास विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा । न्याय यात्रा में मुख्य रूप से विद्या यादव जिला मीडिया प्रभारी जानकी कोली, ब्लॉक अध्यक्ष सोनी राणा, प्रदेश सचिव पुष्प लता तिवारी, पूर्व सभासद कलावती देवी, गीता रानी, पूजा रानी, सावित्री देवी, चंदा देवी, उर्मिला देवी, नत्थो देवी, जगरूप सिंह गोल्डी हेमा नेगी,अंसारी बेगम, गीता, पूजा बिष्ट, सुधा जोशी, राम सूठा, कमला जोशी, पूर्व सभासद कलावती, सुखरानी, राजो देवी, आदि मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी