रूद्रपुर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर खुद को कंपनी का परचेज मैनेजर बताकर जम्मू कश्मीर की एक कंपनी से तांबा मंगवाकर ट्रक चालक को 5077946 रुपये का फर्जी चौक थमा कर माल हड़प लिया। बताया कि उसके साथ उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गयी है तथा सारा सामान हड़प लिया गया है। रामेश्वर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सारिका नगर, तालाब तिलो जम्मू एण्ड कश्मीर का कहना है कि वह मैसर्स मैटल ड्रीम्स इंडस्ट्रीज, सांबा का साझीदार है। उसकी कंपनी में पीतल तांबे का कार्य किया जाता है। 21 जनवरी 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने अपना नाम कुणाल शर्मा बताया गया और कहा गया कि वह बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का परचेज मैनेजर बोल रहा है।, कुणाल शर्मा के फोन व मेल आई डी के माध्यम से उससे सम्पर्क किया गया। रामेश्वर सिंह का कहना है कि उसकी कम्पनी से 5,247.98 किलोग्राम ताबा जिसका रेट एक किलो का मूल्य 820 रुपये था। जो कि कुल 43,03,343.60 रुपये जिसमे 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर कुल 50,77,946.00 रुपए है का बिल जारी कर 14 फरवरी 2024 को उक्त व्यक्ति द्वारा भेजे गये कम्पनी के पते बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिडकुल, पंतनगर पर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया। जब गाड़ी उक्त सामग्री लेकर कम्पनी के पास पहुंची तो उक्त व्यक्ति द्वारा वाहन को कम्पनी से लगभग 01 किमी दूर श्री साई प्लाजा, गंगापुर रोड, रूद्रपुर में किसी दुकान पर उत्तरवा लिया गया और ड्राईवर कुलदीप राज को दि नैनीताल बैंक लि., शाखा डिस्ट्रीक्ट कोट कम्पाउण्ड, सिडकुल, पन्तनगर में संचालित चालू खाता का एक चेक 5077946 रुपये का 14 मार्च 2024 का सौप दिया गया और रिसिविंग भी मोहर लगाकर दे दी गयी। ड्राइवर जब उसके पास उक्त रिसीविंग और चेक लेकर पहुंचा तो उक्त चेक की उसके द्वारा जांच करवाई गयी तो पता चला कि जारी किया गया चेक फर्जी है तथा वह किसी अज्ञात व्यक्ति के नाम पर संचालित है। जिसके पश्चात उक्त व्यक्ति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नम्बर बन्द कर लिया गया था। जिसके पश्चात अपने स्तर से काफी खोजबीन की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके पश्चात उसने सम्बन्धित कम्पनी जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया था। वहाँ पर जाकर पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि कम्पनी द्वारा इस प्रकार का कोई वर्क आर्डर अथवा कोई भी सामग्री नहीं मंगाई गई है। रामेश्वर सिंह ने बताया कि उसके साथ उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गयी है तथा सारा सामान हड़प लिया गया है।




