चालीस बंडल सरकारी कैलेंडर तथा दो वाहनों सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

खटीमा। कोतवाली पुलिस ने चालीस बंडल उत्तराखंड सरकार के प्रचार प्रसार हेतु प्रकाशित कैलेंडर तथा घटना में प्रयुक्त दो वाहन सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 जिला सूचना अधिकारी जीएस बिष्ट द्वारा खटीमा थाने में सूचना दी गई कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून से उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रचार प्रसार हेतु प्रकाशित कैलेंडर वर्ष 2024 जन सामान्य को वितरण करने हेतु जनपदों को प्राधिकृत वाहनों द्वारा भेजे गए थे जिनके द्वारा उक्त कैलेंडरों को जन सामान्य में वितरित न करके उसको खुर्द बुर्द कर खटीमा क्षेत्र में बेच दिया गया है। प्राप्त सूचना और तहरीर के आधार पर थाना खटीमा में एफआईआर संख्या 69/ 2024 धारा 407 भादवि बनाम अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जारी आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के दिशा निर्देश में तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक खटीमा के द्वारा टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के बाद घटना में प्रयुक्त वाहनों यूके 07 सीबी 7602 तथा यूके 14 सीए  3072, चालीस बंडल नव वर्ष के सरकारी कैलेंडर सहित झनकट निवासी रिजवान पुत्र ताजुद्दीन, खटीमा निवासी मोहम्मद राहिल पुत्र मोहम्मद उस्मान, वसंत विहार देहरादून निवासी आकाश पाल पुत्र ऋषिपाल तथा डोईवाला देहरादून निवासी पुनीत पुत्र सोमपाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं पूछताछ में घटना में उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड के कर्मचारियों की भूमिका भी संबंधित पाई गई जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में खटीमा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल तथा कांस्टेबल मोहम्मद मोसीन आदि शामिल रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस