किच्छा। अबकी बार 400 पार के साथ केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर खरा उतरने के कारण प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की तीसरी बार वापसी होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्य में भारत का स्वाभिमान जीवित हुआ तथा विश्व पटल पर भारत की छवि उभरी है तथा स्थाई स्थान प्राप्त हुआ है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बरेली से भाजपा सांसद संतोष गंगवार यहां पूर्व गल्ला मंडी समिति चेयरमैन अजय पाल यादव के निवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उक्त शब्द कहे। सांसद श्री गंगवार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 350 सीटें अपने बलबूते पर प्राप्त करने जा रही है तथा अपने सहयोगी दलों के साथ 400 पार फिर से मोदी सरकार के नारे को अमलीजामा पहनाने जा रही है। सांसद श्री गंगवार ने कहा कि विपक्षी गठबंधन पूर्ण रूप से खत्म हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पूर्व की सरकारों द्वारा आम जनता को कोई राहत प्रदान नहीं की गई थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आम जनता को राहत प्रदान हुई है । उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है भाजपा के शासनकाल में राम मंदिर निर्माण,धारा 370 सर्जिकल स्ट्राइक समेत तमाम मुद्दे हल किए गए जो भाजपा के लिए मील का पत्थर होंगे। जनता ने मन बना लिया गया है कि वर्ष 2024 में भी भाजपा को ही केंद्र सरकार में बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है विपक्ष में एकता भी नहीं है वह टुकड़े-टुकड़े हो चुका है। भारत की आम जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहती है। बरेली लोकसभा सीट पर उनका कहना था कि पांच लाख मतों से अधिक से भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री प्राप्त होगी। उनके साथ पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार भी थे ।




