सड़क हादसों में दो की मौत, मचा कोहराम

Spread the love

काशीपुर/बाजपुर। घर के सामने खड़े मजदूर की अवैध खनन से ओवरलोड डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

 जानकारी के मुताबिक बाजपुर थानांतर्गत बन्ना खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र  के अंतर्गत गांव जोगीपुरा निवासी पप्पू सागर 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कृष्णपाल गत शुक्रवार की शाम अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान उधर से गुजर रहे अवैध खनन से ओवरलोड डंपर ने मजदूर को चपेट में लेकर उसे बुरी तरह कुचल दिया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की शादी को लगभग 4 वर्ष हुए थे। उसके एक दो वर्ष की पुत्री राधिका है। घटना के बाद से पत्नी दीक्षा एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं अवैध खनन से से भरे वाहनों को लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र में शीशम गेट, मानकी घाट, सुरेंद्रजीत घाट, एवं पटौटी घाट के अलावा बन्ना खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में जोगीपुरा, गुच्छी घाट, त्रिलोक घाट, प्रधान घाट, होंडा घाट, इटववा घाट तथा बेंतखेड़ी में खनन माफियाओं की हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पुलिस की शह पर चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रहे हैं।
काशीपुर। बेटे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर चीज दिलाने बाजार की ओर निकले डंपर चालक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। बाइक पर सवार मासूम बच्चे की हालत एक प्राइवेट अस्पताल में गंभीर बनी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उस परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर निवासी राजीव दिवाकर 31 वर्ष पुत्र ओम चरण पेशे से डंपर चालक है। पता चला है कि गति शुक्रवार की शाम लगभग 7ः00 बजे वह अपने 5 वर्षीय पुत्र शिवा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर बाजार की ओर चीज दिलाने गया था इसी दौरान बन्ना खेड़ा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर बाइक चला रहे डंपर चालक को मौत के घाट उतार दिया। एक्सीडेंट की घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे सवार 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ जिसे उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस