पुलिस ने चोरी के माल सहित दो चोर दबोचे

शक्तिफार्म। परचून की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म बाजार निवासी केशव अग्रवाल ने चौकी मे तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार को दुकान के टिन सैड को तोड़कर चोर दुकान के गल्ले में रखे गोल्ड फ्लैक सिगरेट के 6 बड़े बण्डल, कैप्सटन सिगरेट के 7 बड़े बण्डल, मार्लबोरो सिगरेट के13 बण्डल,पैनामा, एण्डिमिन्ट , वैव आईसमिन्ट, जाफरान सिगरेट आदि के लगभग 7 छोटे बण्डल चोरी चोरी कर ले गये। दुकान स्वामी ने चोरी में अपनी ही दुकान में काम करने वाले शिशिर साना निवासी निर्मल नगर नं0 01 शक्तिफार्म व उसके साथी के शामिल होने का संदेह व्यक्त किया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीमों ने खुलासे के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर चोरों की शिनाख्त की जिसके बाद शनिवार की रात्रि शिशिर साना पुत्र शिवपद साना निवासी निर्मल नगर नं0-01 शक्तिफार्म और उसके साथी यश सरकार पुत्र शुभ्रांशु सरकार निवासी शास्त्री वार्ड शक्तिफार्म को कुसमोड बैरियर पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल में चोरी की सिगरेट बरामद की गयी। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जगदीश चन्द्र तिवारी, अपर उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद