लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट की धर्मपत्नी ने  की  चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

Spread the love

खटीमा। नैनीताल उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट की धर्मपत्नी एडवोकेट पुष्पा भट्ट ने खटीमा एवं नानकमत्ता मंडल के  कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा किया। भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचने पर श्रीमती भट्ट  का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की आशीर्वाद से पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट 330000 रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत हासिल किया था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर जनता का आशीर्वाद और सहयोग लेने के लिए वह जनता के बीच में आई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का प्यार एवं आशीर्वाद इस बार भी अजय भट्ट को मिलेगा। इस दौरान भाजपा नेत्री के नेतृत्व में बेस्ट व्यू होटल मे आयोजित थारू संस्कृति की होली में भी पुष्पा भट्ट ने प्रतिभाग किया। थारू संस्कृति की होली का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, भवन भट्ट, नंदन सिंह खड़ायत, गंभीर सिंह धामी, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, विमला मुंडेला, संतोष अग्रवाल, राजपाल सिंह, नवीन भट्ट, अमित पांडे, सतीश गोयल, दान सिंह मामा, महेंद्र ठाकुर, अरुण सक्सेना, किशन सिंह किन्ना, जानकी गोस्वामी तथा मुकेश रोहिल्ला, जावेद रजा आदि उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी