निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती: दुर्गापाल  दूसरे दिन 915 पीठासीन व 85 मतदान  अधिकारियों को दिया गया मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण 

Spread the love

रुद्रपुर/पंतनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पंतनगर के गांधी हॉल में प्रथम चरण प्रशिक्षण के दूसरे दिन 915 पीठासीन व 85 मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।
मंगलवार को प्रशिक्षण में मौजूद पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि लोकतंत्र की रीढ़ पीठासीन व मतदान अधिकारी होते है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं।उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु ईवीएम वीवीपैट के प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को पूरी गंभीरता से लें तथा जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। उन्होंने कहा कि मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा मतदान प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल अपने सेक्टर एवं जोनल के साथ ही कन्ट्रोल रूम व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे व प्रति दो घण्टे मतदान की सूचना भी अनिवार्य रूप से देगें। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की सामग्री कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धांतिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न  प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन या ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण में नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस