चलती बाइक पर पलटा दस टायरा ट्राला, छात्र नेता की मौत, एक गंभीर

Spread the love

किच्छा। रेता बजरी से भरा दस टायरा ट्राला चलती बाइक पर गिर गया। ट्राले के नीचे दबने से बाइक सवार रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र नेता की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है सी एच सी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
नगर के हल्द्वानी बाईपास मार्ग पर स्थित काली मंदिर के निकट रेत से भरा दस टायरा ट्राला संख्या यूके 06 सीबी 4647 अचानक अनियंत्रित होकर बाइक  संख्या यू के 06 ए एक्स 9125 पर  गिर पड़ा। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत ट्राले के नीचे दब गए। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दस टायरा ट्राले को क्रेन से उठवाया। तब जाकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों बाइक सवारों को बाहर निकाला गया। तब तक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त धन सिंह मेहरा पुत्र जीत सिंह मेहरा निवासी जवाहर नगर शांतिपुरी  छात्र नेता सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज रुद्रपुर के रूप में हुई। थोड़ी देर बाद ही सैकड़ो छात्र पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह के साथ सीएससी पहुंच गए तथा अपने साथी की मौत पर रोने लगे। दुर्घटना में  घायल हुए दूसरे युवक की पहचान इस्लाम पुत्र छुन्नन  निवासी पजावा बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया।  घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ , निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली समेत तमाम लोग मौके पर एवं सीएचसी पहुंच गये। हादसे में छात्र नेता धन सिंह की मौत से छात्र नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। छात्र नेता धन सिंह का रूद्रपुर महाविद्यालय की छात्र राजनीति में अच्छा खासा वर्चस्व रहता था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप