पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा भगवान के सुंदर-सुंदर भजनों पर भक्तगण खूब थिरके 

सितारगंज।  श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के छठे वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शाम को सुंदरकांड का पाठ, 5 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा।

गुरुवार को श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर 5 के छठे वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में सैकड़ों की संख्या में सांस्कृतिक वेशभूषा पहले महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। इससे पूर्व आचार्य दिनेश भट्ट द्वारा वैदिक मित्रों से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं मां दुर्गा पूजन कराया गया। पूजन में यजमान निवर्तमान सभासद रवि रस्तोगी एवं वार्ड वासी रहे। कलश यात्रा खटीमा रोड होते हुए मौनी बाबा मंदिर पहुंची। जहां महिलाओं ने वहां से जल भरा और पुनः श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि रस्तोगी ने बताया कि शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा एवं 5 अप्रैल दिन शुक्रवार की प्रातः 8:00 बजे हवन और 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में भगवान भोलेनाथ मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया हो गया। भगवान के सुंदर-सुंदर भजनों पर भक्तगण खूब थिरके।  इस मौके पर निवर्तमान सभासद एडवोकेट रवि रस्तोगी, महंत दुर्गा प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, संघ प्रचारक ऋषभ कुमार, राहुल रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, राधेश्याम रस्तोगी, रमन चंद्रा, प्रिंस रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, हरीश रस्तोगी, रुक्मणी रस्तोगी, सुमन, नीलम, लक्ष्मी, सरोज अधिकारी, अनीता बोरा, लक्ष्मी रस्तोगी,  सुरभि, डोली, मनोज रस्तोगी, बसंत आर्य, अमरनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद