लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आपसी समन्वय बहुत जरूरीः उदयराज सिंह सीमावर्ती जनपद बरेली के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित 

Spread the love

रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में 04-नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण व निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती जनपद बरेली के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाये रखने हेतु महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल में आयोजित हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती के साथ यह तीसरी बैठक है। उन्होने कहा कि सभी सीमावर्ती जनपदों के साथ सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा चुका है साथ ही एआरओ, थानाध्यक्षों व सीमावर्ती गांव स्तरों पर भी समन्वय बैठकें कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन हम आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न करायेगें। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के पांच जनपद उधम सिंह नगर की सीमाओं से लगे है। जनपद बरेली के साथ उधमसिंह नगर के विधानसभा रुद्रपुर, किच्छा सितारगंज के 24 गांव लगे है जिनमे 32 बूथ है व 29787 मतदाता है। उन्होने जनपद बरेली से निर्वाचन में सहयोग समन्वय करने, सीमाओं पर कानून व्यवस्था, चेक पोस्ट, अवैध मदिरा की तस्करी, जनपदीय सीमाओं पर वैरियर एवं सीसीटीवी व्यवस्था कर निर्वाचन को शांतिपूर्ण निर्वाध सम्पन्न कराने में समन्वय व पूर्ण सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी बरेली रविन्द्र कुमार ने कहा कि निर्वाचन में पूर्ण सहयोग व समन्वय के साथ सकुशल निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होने कहा दोनो तरफ के सभी एसडीएम, पुलिस, तहसीलदार, लेखपाल आपस में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुये समन्वय बनाकर निर्वाचन को सम्पन्न करायेगें। बोर्ड एरिया पर दोनों तरफ से पैनी नजर रखते हुये सख्ती बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये पूर्ण सहयोग रहेगा।
एसएसपी बरेली सुशील गुले ने कहा कि पूर्व बैठकों में विस्तृत चर्चा हो चुकी है तथा थानों स्तरों पर भी बैठके कर सूचना आपस में शेयर कर ली गयी है। आपसी समन्वय स्थापित करते हुये निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होने कहा जनपद बरेली में तीन चरणों में मतदान है इसलिये उन्होने सभी चरणों में मतदान दिवस को बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की। नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से देते हुए बताया कि जनपद में कुल 13,37,607 मतदाता है व सुलभ मतदान हेतु कुल 1465 मतदान बूथ बनाये गये है। उन्होने बताया कि बरेली जिले की सीमाओ से लगे कुल 32 बूथ है जिनमे 29787 मतदाता है। पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के ने बताया कि जनपद में क्रिटिकल एवं वर्नेवल बूथ चिन्हित है तथा शस्त्रों का सत्यापन किया जा चुका है। उन्होने बताया अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर 57 वैरियर लगाये जाते है तथा गोला, बेगूल व कल्याणी नदी रास्तों से भी आवागमन की सम्भावनाये है। इसको रोकने के लिये मोबाईल पुलिस बल तैनात किया जायेगा। अवैध मदिरा, धनराशि, सामग्री, ड्रग्स पर पैनी नजर रखी जा रही है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश, पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यूएस नगर अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम बरेली मुकेश चन्द्र आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी