नानकमत्ता। कार सेवा बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर पंजाब से आकर उत्तराखंड में दहशत फैलाने वाले हत्यारों को प्रशासन फांसी से कम सजा न दे। उत्तराखंड को पंजाब किसी भी कीमत में नहीं बनने दिया जायेगा। कारसेवक तरसेम सिंह के अंतिम भोग अरदास में श्रद्धांजलि देने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी आतंकवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड ने कार सेवा डेरा में प्रेस वार्ता में खुला ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड को खालिस्तान नहीं बनने दिया जायेगा। जो ताकतें कार सेवा बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर तराई में पंजाब जैसा माहौल पैदा कर अशांति फैलाना चाहते है। ऐसे लोगों के मंसूबे किसी भी कीमत में कामयाब नहीं हांगे। उन्होंने कहा कि हत्यारों ने पंजाब से आकर उत्तराखंड में गुरु की नगरी में दस लाख की सुपारी लेकर बाबा की हत्या कर बदमाशी की है। ऐसे लोग किसी भी कीमत में बख्शे नहीं जाएंगे। श्री मंड ने कहा कि बाबा की हत्या के बाद कुछ असामाजिक सोशल मीडिया में बाबा को बदनाम कर घिनोना काम कर रहें है। जिसका वह कड़ा विरोध करते है। इस मौके पर निरवैर सिंह संधू, मेहर सिंह, लखवंत सिंह, गुरविंदर सिंह गिल आदि मौजूद थे।
वहीं बाबा के हत्यारों को पकड़वाने वाले को 50 हजार के ईनाम की धनराशि को कम बताते हुये अंतराष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी आतंकवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी तरफ से पांच लाख रूपये का ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने फांसी की मांग के साथ ही अपराधियों को एनकांउण्टर करने की मांग करते हुये कहा कि वह जल्द सीएम व प्रशासन से वार्ता कर बाबा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे।




