ट्राली में स्क्रैप भर रहे मजदूर को लगा करंट, मौत मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा व मकान बनवाने की मांग   

Spread the love
रूद्रपुर। गंगापुर मार्ग पर एक फैक्ट्री के आगे ट्राली में स्क्रैप भरने के दौरान ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से छू जाने से करंट लगने पर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों पांच लाख का मुआवजा व मकान बनवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम रूदपुर, पूरनपुर पीलीभीत निवासी 39 वर्षीय सुरेन्द्र यादव पुत्र मूलचन्द्र यहां मौहल्ला रेशमबाड़ी वार्ड 13 में परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहकर मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि गत दिवस उसे एक ठेकेदार गंगापुर मार्ग पर स्थित फैक्ट्री से ट्रैक्टर ट्राली में स्क्रेप भरने के लिए ले गया था। ट्राली विद्युत लाईन के नीचे खड़ी की गई थी। काम करने के दौरान सुरेन्द्र का हाथ ऊपर गुजर रही विद्युत तार से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिससे मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हडकम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों ने मामले के दोषियों से मृतक की पुत्री के नाम पांच लाख की एफडी व परिवार के लिए मकान बनवाने की मांग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी