खटीमा। शहर के मुख्य मार्गो व विभिन्न गलियों में बुधवार को पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह निर्देशन के क्रम में आगामी ईद के त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना खटीमा एवं झनकईया क्षेत्र के सितारगंज रोड, कंजा बाग, इस्लाम नगर, गोटिया, टनकपुर रोड, लोहिया हेड रोड, राजीव नगर तथा मेलाघाट रोड व खटीमा बाजार क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। वहीं जनता से अपील की गई की ईद के त्यौहार एवं चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा चुनाव में निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें साथ ही चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में झनकईया थाना अध्यक्ष अनिल जोशी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी सहित भारी पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल रहे।




