रुद्रपुर । युवक ने अपने ससुर पर साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। आकाश शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा निवासी फुलसुंगा वार्ड एक थाना ट्रांजिट कैंप का कहना है कि लगभग 3 वर्ष पूर्व उसने व जेपी नगर वार्ड एक, फुलसुंगा, ट्रांजिट कैम्प निवासी युवती ने प्रेम विवाह वनशत्तिफ मंदिर पर किया था। वह टैम्पू चालक है। कल 24 अप्रेल को सांय शिमला बहादुर से टैम्पू लेकर डुक्स कम्पनी आईआईई, सिडकुल पंतनगर की ओ रहा था कि सिडकुल में स्थित पानी की टंकी के पास उसके ससुर दो मोटर साईकिल पर 4 लड़कों के साथ सवार होकर आए। आकाश का आरोप है कि ससुर ने उसका टैम्पू रूकवाकर उसे घेर लिया तथा गालियां देते हुए बुरी तरह से जमीन पर गिराकर मारापीटा। ससुर के साथ में आए लड़कों में से एक उसे चाकू मारने का प्रयास कर रहा था। जैसे तैसे वह टैम्पू लेकर जान बचाकर भागा अन्य ये लोग उसे जान से मार देते।




