प्रॉपर्टी डीलर के घर पुलिस ने किया कुर्की का नोटिस चस्पा

दिनेशपुर। दिनेशपुर थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के निर्देश पर न्यायालय से मिले आदेशों के बाद आज उप निरीक्षक संतोष उप्रेती व उप निरीक्षक अनवर अहमद दलबल के साथ अभियुक्त के घर अमृत नगर पहुंचे पहले लाउडस्पीकर से मुनादी की तथा मुनादी के बाद आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया, बता दें इस आईलेट्स संचालक पर पूर्व में भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मुकदमे दर्ज हैं।

बता दे दिनेशपुर थाने में पंजीकृत एफआईआर 111/2024 जिसमें वार्ड नंबर 3 चंडनगढ़ निवासी मिनती राय ने पुलिस को तहरीर देकर हरपाल सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी प्रफुल्ल नगर थाना दिनेशपुर नाम के व्यक्ति पर जेसीबी मशीन से उसकी झोपड़ी तोड़कर सारा सामान ले जाने और आवासीय प्लॉट को जोतने का आरोप लगाया था ।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 427 504 506 379 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा माननीय न्यायालय ने गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया तथा उक्त हरपाल सिंह के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा प्राप्त की गई। जिसके अनुपालन में आज 26 4.2024 को अभियुक्त हरपाल सिंह के घर ग्राम प्रफुल्ल नगर में कुर्की की उद्घोषणा को चस्पा कर लाउडस्पीकर से उद्घोषित कर मुनादी की गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद