शादी की खुशियां मातम में बदली बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त तीन महिलाओं की मौत,सात घायल

Spread the love
रुद्रपुर/शक्तिफार्म। स्कूटी को बचाने के प्रयास में शक्तिफार्म से पूरनपुर पीलीभीत जा रही बारात में शामिल इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिये हैं।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर शक्तिफार्म नंबर 1 निवासी नरोत्तम सरकार उर्फ बंटी की बारात मंगलवार शाम चंदिया हजारा राहुल नगर जिला पीलीभीत के लिए रवाना हुई थी। बारात में शामिल इनोवा कार जब हाजरा चंदिया से 2 किमी पीछे जंगल में जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी बचाने के प्रयास में इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इनोवा में दस लोग सवार थे। हादसे में बैकुंठपुर नंबर एक निवासी तापस मंडल की पत्नी 50 वर्षीय बिशुखा मंडल, आशु सरकार की पत्नी 65 वर्षीय कंचन सरकार , रुद्रपुर निवासी ज्योतिष मंडल की पत्नी 70 वर्षीय रेणु मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य सात लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही शक्तिफार्म में शोक की लहर दौड़ गयी। साथ ही विवाह की खुशियां मातम में बदल गयी।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस