श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखण्ड का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।

Spread the love

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखण्ड का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवाज में मिला। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया सूचना विभाग द्वारा बनाई गई प्रेस मान्यता नियमावली सरकार विरोधी हैं। पत्रकारों और सरकार के बीच में एक खाई खोदने का काम किया जा रहा है ,जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और महानिदेशक सूचना को तलब करने के आदेश दिए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि प्रदेश के छोटे और मझोले समाचार पत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा जो कि उचित नहीं है।वही सोशल मीडिया वेवपोर्टल के पत्रकारों को विभाग भेदभाव पूर्ण दृष्टि से देख रहा है, उनको मान्यता के जो मानक अपनाए गए हैं किसी भी दशा में उचित नहीं है । जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की प्रदेश के छोटे और मझौले समाचार पत्रों व वेब पोर्टल के साथ कोई भी किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं किया जाएगा।संगठन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने मुख्यमंत्री यह भी अवगत कराया कि प्रदेश में पत्रकारों को मिलने वाले पेंशन राशि 8000/ रुपए को बढ़ाकर 10000/= रुपए किया जाए, ताकि इस महंगाई के दौर में पत्रकारों को भी राहत मिल सके।खास बात यह है जिसका कोई भी अतिरिक्त भार विभाग पर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री धामी जी ने अस्वस्थ किया कि पत्रकारों की पेंशन 10000/रुपए करने का शीघ्र निर्णय लिया जाएगा । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया कि राज्य बनने के 21 वर्ष में पहली बार पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में अध्यक्ष के रूप में माननीय मुख्यमंत्री उपस्थित रहे ।यह मुख्यमंत्री का पत्रकारों के प्रति प्रेम व आधार दर्शाता है।
इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री धामी जी को पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ दिए जाने पर शॉल उठाकर अभिनंदन किया और पौधा भी भेंट किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी,सुरेश डड्रियाल ,योगेश राणा, भरत शाह (प्रदेश सचिव ),हरिद्वार से जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश पांडेय उधमसिंहनगर जिलाध्यक्ष राजीव चावला, जिला अध्यक्ष पौड़ी अजय रावत,देवेंद्र चौहान,दीपक जखमोला , नवीन कुमार उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित