पुलिस ने  लाखों की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

रूद्रपुर। नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। रम्पुरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को 40.60 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया।  एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके ने खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, अपर उपनिरीक्षक नवीन जोशी, कांस्टेबल अमित जोशी व महेन्द्र कुमार क्षेत्र में गश्त करते  शिव मंदिर चौरासी घंटा मंदिर के पास पहुंचे। एक व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज कदमों से वापस जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता मनोज उर्फ टाकुली पुत्र कालीचरण निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 40.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। उसका कहना था कि यह स्मैक वह रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के बाद पुलिस ने बरामद स्मैक कब्जे में लेकर मनोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी गयी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद