अज्ञात कारणों के चलते महिला और युवक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया  

रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते  अलग अलग स्थानों पर महिला व युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामलों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निवर्तमान पार्षद सुरेश गौरी व राज्य आन्दोलनकारी हरीश जोशी ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दाह संस्कार की व्यवस्था करवाई।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम कुतुबपुरसीज पोस्ट नारायणपुर थाना मनिहारी जिला कटियार बिहार निवासी सोने लाल करीब 6 दिन पूर्व ही यमुनानगर हरियाणा से परिवार सहित यहां आकर विवेक नगर ट्रांजिट कैंप में किराये के कमरे में रह रहा था और एक कम्पनी में नौकरी कर रहा था। उसका कहना था कि गत दोपहर वह कम्पनी में काम के लिए गया और रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घर लौटा तथा खाना खाकर सो गया। प्रातः करीब 4 बजे उसका दो वर्षीय पुत्र लक्ष रोने लगा तो उसने उठकर देखा उसकी पत्नी शारदा उसके पास मौजूद नहीं थी। पुत्र को गोद में लेकर शारदा का ढ़ूढते हुए जब साथ वाले कमरे में पहुचा तो उसने देखा शारदा दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से झूल रही थी। जिस पर उसने मकान मालिक व आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर शारदा को फांसी से उतार कर उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चार बच्चे 8 वर्षीय युवराज, 6 वर्षीय सुनयना, 4 वर्षीय कसक व 2 वर्षीय लक्ष हैं।

वहीं एक अन्य घटना में नगला पंतनगर निवासी 22 वर्षीय करन पुत्र स्व. दुर्गा साहू ने भी अज्ञात कारणों के घर में गत सायं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने बताया कि मृतक करन दो भाईयों नरेश व विजय में बीच का था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब रहती थी जिस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। गत देर सायं उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है व माता बचपन में ही परिवार को छोड़ गई थी। के दोनों भाई मजदूरी करते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर निवर्तमान पार्षद सुरेश गौरी व राज्य आन्दोलनकारी हरीश जोशी ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दाह संस्कार की व्यवस्था करवाई।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद