फैक्ट्री में  धमाके के साथ फटा सिलेंडर,श्रमिक गंभीर

Spread the love

रुद्रपुर। आज शुक्रवार दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान सिलेंडर फट जाने से कार्य कर रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फैक्ट्री के वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करा कर श्रमिक को तत्काल अन्यत्र ले गये। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान काम कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एसे घायल हो गया। उसका शरीर कई जगह से झुलस गया और सिर तथा अन्य अंगों पर गहरी चोटें भी आ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई। आनन फानन में घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार की औपचारिकता निभाकर घायल श्रमिक को साथ आये फैक्ट्री अधिकारी अन्यत्र ले गये। जब चिकित्सालय में अधिकारियों से घायल श्रमिक का नाम पता जानना चाहा तो वह बिना कुछ बताये श्रमिक को साथ लेकर चले गये। इधर चिकित्सालय स्टाफ का कहना था कि अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय में घायल श्रमिक का नाम पता दर्ज नहीं कराया गया और जल्दबाजी में उसे ले गये। प्रबंधन द्वारा मामला पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी