पुलिस ने दो भाई सहित तीन नशे के सौदागरों को दबोचा 124 ग्राम स्मैक, दो बाइक सहित तीन मोबाइल बरामद 

किच्छा। थाना पुलभट्टा पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 124 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि थाना
पुलभट्टा की बरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ सितारगंज थाने की सीमा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिये। शक होने पर जब उनको रोका तो वह बाइक छोड़ भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में पुलिस ने तीन पन्नी में रखी स्मैक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक 124 ग्राम है। पुलिस पूछताछ में तीनों नशा तस्करों ने अपने नाम लखविंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, स्वर्ण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम सिरोंजा थाना नानकमत्ता, सरताज पुत्र अकील अहमद निवासी नया गांव सिसैया थाना सितारगंज बताया। उन्होंने पूछताछ में बताया वह बरामद स्मैक सिसइखेड़ा नानकमत्ता निवासी पप्पू से डेढ़ लाख रुपये में लेकर आये थे। पप्पू से उनकी सीधी बात नही होती थी। ध्यानपुर नानकमत्ता निवासी कश्मीर से बात करने के बाद पप्पू से उनको स्मैक मिलती थी। वहां से खरीद कर किच्छा में फुटकर में नशा करने वालो को बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से बरामद दो बाइक सहित तीन मोबाइल फ़ोन भी सीज कर दिये। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल नशा तस्करों की जड़े खंगालने में जुट गई है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने लखविंदर, स्वर्ण सिंह, सरताज के साथ ही पप्पू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

तलाशी लेने पर पुलिस ने लखविन्दर सिंह के पास से कुल 52 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 बीएफ 8760 बरामद की। सरताज के पास से 50 ग्राम स्मैक तथा स्वर्ण सिंह के कब्जे से 22 ग्राम कुल 124 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।  पूछताछ में तीनो ने बताया कि यह स्मैक की खेप नानकमत्ता क्षेत्र से लाकर किच्छा एवं पुलभट्टा क्षेत्र में नशेड़ी लोगो को बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट, उनि पंकज कुमार, उनि धीरज वर्मा, हेका. रामवीर, कां रमेश सती, चंद्रप्रकाश, महेंद्र सिंह बिष्ट. दीपक व अनिल कुमार शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद