सात निर्धन कन्याओं का  समाजसेवियों ने  कराया सामूहिक विवाह गणमान्य लोगों ने वर वधू को दिया सुखी दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद सभी वरों की सज धज कर बैंड बाजों के साथ निकाली बारात

Spread the love
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यवस्थापक संजय ठुकराल व कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली की देख रख में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि कबीर साहिब जी के प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर सात निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने वर वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। आयोजकों द्वारा वधू को कई उपहार भी दिए गए।
इससे पूर्व किच्छा मार्ग स्थित काली मंदिर रम्पुरा से सभी सातों वरों की सज धज कर बैंड बाजों के साथ बारात शुरू हुई, जो रम्पुरा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती हुई श्री दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां सभी वरों का रीति रिवाज के अनुसार उनके ससुराल पक्ष एवं आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी वर वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया। उन्हें उपस्थित कई गणमान्य लोगों के साथ गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय आदि ने वर वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया। वैवाहिक समारोह में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सभी वर वधुओं को विदाई का समय आयोजकों द्वारा जन सहयोग से प्राप्त उपहार भी भेंट किए गए। जिन वर वधू का विवाह संपन्न हुआ उनमें निशा का विवाह शिव कुमार से, ज्योति का कमल से, फूलन का सुनील से, रूबी का अनिल से, मानसी का अमित से, आरती का राजीव से तथा खुशबू का वीरपाल से शुभ विवाह आयोजित हुआ।गौरतलब हो कि कार्यक्रम आयोजकों द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे जोड़ों का विवाह कराया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। सामूहिक विवाह में कई लोगों ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, शैलेन्द्र कोली, नत्थू लाल गुप्ता, राम कोली, सोनू कोली, राजेश कोली, मानसिंह श्रीवास्तव, अशोक साह, विकास बंसल,सुरेंद्र गुप्ता, चंद्रकली देवी, माया ई, लक्ष्मी देवी, नीतू कोली, विद्या रानी, जमुना देवी, जय प्रकाश कोली, अजय सिंह, संतोष दिवाकर, पंकज कोली, विशाल मेहरा के साथ समस्त कोली समाज आदि ने भी अपना सहयोग दिया। व्यवस्था प्रमुख पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल व हिम्मत राम कोली आदि ने इस सामूहिक विवाह में पहुंचने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस की एक कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ…

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार