कांग्रेस कमेटी ने  जयंती पर संत कबीर दास को किया नमन

Spread the love

रूद्रपुर। महान संत कबीर दास जी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने रम्पुरा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने संत कबीर दास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान संत कबीर दास जी ने न केवल सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि दुनिया को मानवता और प्रेम का पाठ भी पढ़ाया। संत कबीर समाज के सच्चे मार्गदर्शक थे। हिंदू और मुसलमान, दोनों संप्रदाय उन्हें अपना मानते थे। वास्तव में, संत कबीर एक ऐसे इंसान थे, जिनका हर इंसान सम्मान करता है। कबीर दास जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी अनुपम रचनाओं और दोहों से मानवता को सच्ची राह दिखाने का काम किया। उनकी रचनाएं अनंतकाल तक मनुष्य को जीवन के सत्य का दर्शन कराकर सत्पथ पर अविराम गतिमान बनाये रखेंगी।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संत कबीर दास सामाजिक कुरीतियों और आडंबरों के हमेशा विरोधी रहे वे एक सर्वाेच्च ईश्वर में विश्वास रखते थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, कर्मकांड, अंधविश्वास की निंदा की और सामाजिक बुराइयों की कड़ी आलोचना भी की।उन्होंने अपनी वाणी में सदैव मानव कल्याण, समभाव और भाईचारे का संदेश प्रचारित किया। संत कबीर दास जी ने गरीब समाज को भक्ति भाव से जोड़ा और सदैव उनके कल्याण के पक्षधर रहे। संत कबीर जी की शिक्षाओं को आज हम सभी को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सतीश कुमार, अनिल साहनी,संजीव राठौर, क्षत्रपाल, बाबु विश्वकर्मा,आरिफ अली  , वजीर,अकील मिया,अजीज खान, असीम पासा, राकेश कोली, शुभम रस्तोगी, दीपक कुमार नवीन खेतवाल मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप