अधिकारी संवर्ग के पदों की कटौती किए जाने के विरोध में  कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

रुद्रपुर।राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों की कटौती किए जाने के विरोध में राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने शनिवार को जीएसटी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।  कहा की सरकार अब राज्य कर अधिकारी के पद खत्म करने जा रही है। इससे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं होंगे। जिस पद पर कर्मचारी तैनाती लेगा। उस पद से ही रिटायर होगा।

राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पद कटौती के विरोध में राज्य कर कर्मचारियों ने आज प्रदेशव्यापी आंदोलन किया।राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों की कटौती किए जाने के विरोध में उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन एवं राज्य कर वैयक्तिक सहायक / वैयक्तिक अधिकारी सेवा संघ के सभी कर्मचारियों द्वारा आज शनिवार को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक राज्य कर भवन के प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन करते हुये राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती कर, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त के पदों में बढ़ोतरी तथा राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती समाप्ति की सम्भावनाओं का पुरजोर विरोध करते हुए घोर निंदा की। रोषित कार्मिकों ने बताया गया कि राज्य कर अधिकारी के 50 प्रतिशत पद तृतीय श्रेणी के कार्मिकों की पदोन्नति द्वारा भरे जाते रहे है। जिन्हें वर्तमान में कटौती/समाप्ति करने की कोशिश की जा रही है। धरना प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष भीम सिंह, शाखा मंत्री चन्द्र सेन, शाखा संरक्षक अरविन्द सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम वर्मा एवं राकेश जखमोला, शेखर सिंह, दीपक राणा, हेमचन्द्र लोहनी, नीतीश कुमार, मौ. वसीम, किरन भण्डारी, कहकशा कुरैशी, सबा रानी, राजकुमार, लोकेश चन्द, जमील के साथ-साथ प्रांतीय कार्यकारिणी से विशाल अग्रवाल, एवं संजय उपाध्याय द्वारा राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती की घोर भर्त्सना की गयी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी