राजमिस्त्री की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुद्रपुर। गत देर सायं मोहल्ला शिवनगर में राजमिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम देवरी जिला पीलीभीत निवासी 36 वर्षीय गेंदन लाल पुत्र दुलीराम यहां मोहल्ला शिव नगर ट्रांजिट कैंप में अपने पुत्र करन के साथ किरायेदार के रूप में रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि उसका पुत्र करन ग्राम भूरारानी में बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है कि गत दिवस करन काम पर गया था और गेंदन लाल देर सायं घर में खाना बना रहा था। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पास ही रहने वाली रिश्तेदार सुशीला देवी ने इसकी जानकारी करन को दी। जानकारी मिलते ही करन घर आ गया और पिता गेंदन लाल को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गेंदन लाल की एक पुत्री गांव में रहती है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा