अक्षय कुमार के साथ ‘सरफिरा’ फिल्म में नजर आएंगे किच्छा के सौरभ गोयल

Spread the love

किच्छा मूल रूप से किच्छा निवासी सौरभ गोयल ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन कर दिया है। 12 जुलाई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही सरफिरा फिल्म में सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ किच्छा के सौरभ गोयल मुख्य भूमिका में अभिनय करते नजर आएंगे। सौरभ गोयल की फिल्म को लेकर क्षेत्र के युवा काफी उत्साहित है और उनके द्वारा फिल्म रिलीज के समय मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर करने की तैयारी की गई है। किच्छा  निवासी राइस मिलर्स सुरेश गोयल के होनहार पुत्र सौरभ गोयल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इससे पूर्व  फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ टाटा मोटर्स के कमर्शियल विज्ञापन में सौरभ  नजर आए थे तथा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल के तमाम धारावाहिक में अभिनय कर सौरभ गोयल ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बड़े स्तर पर  सौरभ गोयल की यह पहली फिल्म है और किच्छा के युवाओं के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित है।फिल्म के एक गाने की लांचिंग के समय जारी हुए पोस्टर में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ किच्छा के सौरभ गोयल प्रमुख रूप से स्कूटर पर नजर आ रहे हैं तथा फिल्म में उनकी भूमिका फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ लगातार बताई जा रही है। सौरभ गोयल ने अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इससे पहले अमेजॉन पर हिंदी फिल्म “छोरी” और हिंदी फिल्म “जमुना” में भी सौरभ गोयल ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। परिजनों के अनुसार 2005 – 06 में सौरभ ने दिल्ली में थिएटर ज्वाइन करने के बाद एक्टिंग की बारीकियां सीखी और वर्ष 2008 में मुंबई की फिल्मी दुनिया की तरफ अपना रुख किया। मुंबई में फिल्म निर्माता सुभाष घई के फिल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सौरभ गोयल ने करीब 2 साल तक एक्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कड़ी मेहनत के बाद उनको आशुतोष गोवारिकर के एवरेस्ट नामक स्टार प्लस के टीवी शो में काम करने का मौका मिला। टीवी शो में उनका किरदार एक मुस्लिम युवक सिराज अहमद का था। अपनी प्रतिभा के दम पर कई फिल्मों और सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद उन्हें अब सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सरफिरा फिल्म में काम करने का सुनहरा मौका मिला है। फिलहाल सौरभ गोयल की सफलता से उनके परिजनों एवं प्रसंशको में खुशी की लहर दौड़ गई है और फिल्म रिलीज को लेकर किच्छा क्षेत्र में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप