पुलिस गिरफ्त में जावेद, कमीशन प्रकरण में पूछताछ शुरू

Spread the love

रुद्रपुर, आर्थिक सहायता चेक प्रकरण का मुख्य आरोपी जावेद पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। जिसके बाद अब जावेद से एसपी क्राइम व सीओ की मौजूदगी में पूछताछ शुरू हो चुकी है। जिसके बाद अधिकारियों के सवालों के जवाब आरोपी को देने होंगे और ऑडियो प्रकरण का वास्ताविक राज क्या है। इन सभी सवालों से पर्दा उठाएगा।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सोशल मीडिया और राजनीतिक गहमागहमी के बाद ऑडियो प्रकरण का मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण को लेकर जब डीएम से वार्ता की तो डीएम के आदेश पर तत्काल राजस्व उपनिरीक्षक की तहरीर पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने देर रात्रि को ही कमीशनखोरी ऑडियो प्रकरण के आरोपी को हिरासत ले लिया था। सोमवार की सुबह एसएसपी ने एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके और सीओ सदर निहारिका तोमर को आदेश दिए कि आरोपी से पूछताछ की जाए। जिसके बाद अधिकारियों ने पूछताछ भी शुरू कर दी है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जानने का प्रयास करेगी कि क्यों मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से आया लाभार्थी का चेक आरोपी के पास कैसे आया? क्या जावेद की तहसील में सेटिंग है? कब-कब जावेद तहसील गया? तीन हजार कमीशन मांगने का क्या राज है? ऐसे कई सवाल हैं जिसका जवाब जावेद ही देगा। साथ ही पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल सीडीआर, तहसील कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे, चेक देने के बाद ऑडियो का वायरल होना यह तफ्तीश की कड़ी रहेगी। एसएसपी ने बताया कि एक या दो दिन के अंदर आर्थिक सहायता चेक प्रकरण के राज से पर्दा उठा दिया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी