इलेक्ट्रीशियन ही निकला 50 लाख की चोरी का साजिशकर्ता

Spread the love

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में ज्वेलरी शोरूम में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रीशियन सहित तीन आरोपियों को दबोच लिया है और निशानदेही पर चोरी हुए शत-प्रतिशत जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।  खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके और सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि 27 जुलाई को तड़के फुलसुंगा मार्ग वनखंडी फेस एक कॉलोनी में अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार ज्वेलरी शोरूम में लाखों की चोरी होने की सूचना मिली थी। प्रकरण में शोरूम संचालक प्रांजल रस्तोगी ने जेवरात का विवरण देते हुए 50 लाख से अधिक की चोरी होने का अनुमान लगाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉरेंसिक व मैनुअल पूछताछ के आधार चौबीस घंटे में शोरूम में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन मोहित पाल निवासी स्वास्तिक इन्कलेव फुलसुंगा को गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा आकाश सागर निवासी ग्राम भगवानपुर तिवारी थाना रामपुर कारखाना देवरिया यूपी व हाल निवासी फूलसुंगा ट्रांजिट कैंप और सूरज कश्यप निवासी पुरैनियां तला मिलक रामपुर व हाल निवासी रुद्राक्ष कॉलोनी ट्रांजिट कैंप को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही और उनकी निशानदेही पर लकड़ी की टाल के समीप छिपाए गए 50 लाख के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश