भड़के पूर्व विधायक, बोले क्यों बांटे जा रहे नेता के घर से चेक?

रुद्रपुर,  आर्थिक सहायता चेक देने के नाम पर तीन हजार रुपये कमीशन देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण को लेकर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पीड़ित भगवान दास के परिवार के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के सामने ही जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी जद्दोजहद के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामला शांत करवाया।सोमवार को तहसील कार्यालय में धरने के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान दास नाम के एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। उपचार के लिए उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से आर्थिक सहायता का आवेदन किया था। एक लाख के खर्च पर महज पांच हजार का चेक तहसील पहुंचा तो जावेद नाम के युवक ने पीड़ित परिवार से तीन हजार रुपये की कमीशन मांगी। ठुकराल ने सवाल उठाए कि स्थानीय एक जनप्रतिनिधि के करीबी युवक के पास सरकारी चेक कैसे पहुंचा और किसके इशारे पर कमीशनखोरी का गिरोह संचालित है।उन्होंने तहसीलदार प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बिना कर्मचारी के चेक कैसे स्थानीय नेता के घर से वितरित हो रहे हैं जो कि नियम के खिलाफ है। ठुकराल ने आगाह किया कि यदि पूरे गिरोह का पर्दाफाश का तहसील प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। जिस पर तहसीलदार दिनेश कुटोला ने भरोसा दिलाया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद