सिडकुल में दुकान नहीं लगाने देने से रेहड़ी, खोमचे वालों में आक्रोश, प्रदर्शन

रुद्रपुर, सिडकुल क्षेत्र में दुकान लगाने पर रोक लगने से रेहड़ी और खोमचे वालों में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में दुकान वालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम व आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट से मुलाकात की और राहत देने की मांग की। वहीं एसडीएम व आरएम ने मुख्यालय स्तर से आदेश का हवाला देते हुए राहत देने से इंकार कर दिया।    भाजपा नेता राधेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल में रेहड़ी, फड़ व साइकिल पर सामान बेचने वाले कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कहा कि सिडकुल प्रशासन दुकान लगाने पर रोक लगा दी है। जबकि वे पिछले कई वर्षों से सिडकुल क्षेत्र में दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।  दुकान नहीं लगने से अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता राधेश शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता ने एसडीएम व सिडकुल आरएम से वार्ता की। उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश हैं तो वह कुछ नहीं कर सकते हैं। इस संबंध में डीएम साहब से बात करें।

इस बीच भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने डीएम उदयराज सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह एसडीएम व आरएम से कहेंगे कि 10 दिन तक दुकानदारों को कुछ न कहें। इसके साथ ही भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव सुभाष चंद्रा से भी बात की। उन्होंने कहा कि इन दुकानदारों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छीनने देंगे। इस अवसर पर रामकुमार प्रजापति, रजन डे, नरेंद्र सिंह, हरिओम, प्रदीप कुमार, नेत्र राम, चंद्रसेन प्रजापति, सुशील, राजेश, संजीव, राजेंद्र, अभिषेक, सुरेश, संजय समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद