ट्रंचिंग ग्राउंड को ग्रीन स्पेस के रूप में किया जाएगा विकसित : डीएम

Spread the love

रुद्रपुर,  जिलाधिकारी व प्रशासक नगर निगम उदयराज सिंह ने ट्रंचिगं ग्रांउड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड से करीब एक लाख टन कूड़े का निस्तारण हो चुका है। इससे करीब ढाई एकड़ का क्षेत्र खाली हो गया है। इस क्षेत्र को ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इस स्थान पर मिट्टी का भरान कर पौधरोपण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

गुरुवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि न्यायालय, भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण की स्वच्छता के लिए रुद्रपुर शहर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से लगभग एक लाख टन कूड़े का निस्तारण कर दिया गया है। अवशेष कूड़े के निस्तारण के लिए कार्यदायी संस्था को लिगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लिगेसी वेस्ट को ट्रीटमेंट कर आरडीएफ व वायोसायल को शीघ्र हटाने को कहा है। जो एनजीटी के मानकों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कारण सड़क के किनारे गड्ढों से दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बन गया है। इसलिए क्रैश बैरियर लगाए जाएं ताकि कोई दुर्घटना न घटे और यातायात भी प्रभावित न हो। इसके अलावा जल निकासी के लिए पक्की ड्रेनेज बनाने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, एनएचएआई से सोनू गुप्ता, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज