परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

किच्छा। लालपुर स्थित परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर फिटनेस सेंटर कर्मचारियों पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व ने दर्जनों वाहन स्वामियों वाहन चालकों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर को बंद करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित वाहन चालकों ड्राइवर, वाहन मालिक ने लालपुर स्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर बाउंसर रखकर वाहन चालकों ड्राइवर व मालिकों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया।

शनिवार प्रातः 10 बजे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पहने वाहन चालकों और वाहन स्वामियों की शिकायत पर परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर के सामने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसकी सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। इस अवसर पर धरना देते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि यह धरना सांकेतिक धरना है। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लालपुर स्थित परिवहन विभाग के केंद्र पर बरती जा रही अनियमितताओं का खुलासा करेंगे तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि 3000 के शुल्क के बजाय विभाग के केंद्र पर बाउंसरों के माध्यम से जबरदस्त वसूली की जा रही है। कहा कि यदि वार्ता के बाद संबंधित अधिकारियों ने लालपुर स्थित परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर में मौजूद खामियों को दूर नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में स्थित फिटनेस सेंटर में भी अनियमितताएं व्याप्त थी जिसके खिलाफ उन्होंने आंदोलन करते हुए उक्त केंद्र को ही बंद कर दिया। अब वहां पर सीधे विभाग द्वारा ही फिटनेस दी जा रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते क्षेत्र के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भी उक्त प्रकरण में संज्ञान लिया होता तो आज उन्हें यह कार्य नहीं करना पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ही वरिष्ठ नेताओं द्वारा छोटी-छोटी बातों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है किंतु परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर द्वारा मचाई जा रही लूटपाट के लिए उनके पास समय नहीं है। इस दौरान धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मनोज बाजवा, नवाब भाई, खुर्शीद, अमित कुमार, अवनीश कुमार, विक्रम बंसल, सुनील, दामोदर विक्की, शर्मा, विजयपाल बिट्टðू, रवि, मंगल सिंह, महेंद्र सिंह, शिवनाथ, महेश प्रताप, रवीश कुमार, सोहेल, प्रमोद कुमार, अनुज सिंह, मुन्ना, कमलजीत सिंह, रोहित बंसल, रामजीलाल, महेंद्र सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार, दिलीप कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश