उजाड़े गये परिवारों को पट्टे देने की मांग को लेकर डीएम से मिले ठुकराल 

Spread the love

रुद्रपुर। गदरपुर रोड पर स्थित ग्राम भगवानपुर में एक माह पूर्व उजाड़े गये 46 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टेªट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को ग्राम सभाओं की रिक्त पड़ी निष्प्रयोज्य भूमि पर आवासीय पट्टे दिये जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों ने भी भागीदारी की।

इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि वर्षा में इन निर्धन परिवारों के पक्के निर्मित घरों को तोड़ने के बाद ये ग्रामीण घर से बेघर होकर खुले आसमान में पन्नी लगाकर दयनीय अवस्था में जीवन यापन कर रहे है। ये ग्रामीण पूर्व में भी डीएम कार्यालय पहुंचकर आवास हेतु गुहार लगा चुके हैं। ठुकराल ने बताया कि भीषण बरसात में इन दिनों में इनका जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है। ठुकराल ने कहा कि इन परिवारों की दयनीय हालत को देखते हुए इन्हें पट्टे दिया जाना न्याय संगत है। ठुकराल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तहसीलदार दिनेश कुटोला के नेृत्व में तहसील कर्मियों की टीम ग्राम सभा की तीन भूमियों का सर्वेक्षण के उपरांत चयन भी कर चुके हैं। इस अवसर पर विश्वामित्र, पूर्णमासी, किरन, रेनू, सुनील, शांता प्रसाद, शिवमूरत, शिव कुमार, कन्हैया, सुरेश, शंभू, रमेश, भीम, पानमती, कन्हैया, सतीश, प्राची, बृजेश, गुंजा, राधेश्याम, मालती, अमरनाथ, मुन्ना, मीना, राम सिंह, महेन्द्र, जयप्रकाश, बाबू लाल, ओमप्रकाश, रमाशंकर, श्री भगवान, रमावती, गणेश, हरे राम, प्रभंस, विजय, दिनेश, नंद किशोर, अशोक, अनिल, सुरेन्द्र, विनोद, वंदना, इन्द्रजीत, श्रीनिवास, नेहा, रानी, बेबी, संजू, सुनीता, इन्द्रा, आरती, आशा, राधा, फूलमती देवी, आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश