छात्रा से Rape का प्रयास, दोषी को 5 साल की सजा

रुद्रपुर,  थाना पंतनगर इलाके में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और अश्लील हरकत के दोषी को पांच साल कठोर कारावास की सजा हो गई है। विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अपना सुनाया है। विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 की 20 मई को थाना पंतनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी स्कूल से घर पहुंची और दोपहर दो बजे आराम करने लगी। तभी अचानक गेट नगला पंतनगर निवासी आफताब नाम का युवक आया और बेटी का मुंह दबाकर अश्लील हरकतें की और बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया।  शाम को जब मजदूरी कर परिजन लौटे तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। प्रकरण की सुनवाई एफटीएससी अपर सत्र न्यायाधीश संगीता आर्या की अदालत में शुरू हुई। जहां विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने अदालत के सामने कई गवाह पेश किए। जहां दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने दोषी आफताब को पांच साल का कठोर कारावास और 12 हजार रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद