नगर निगम द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रैली  जिलाधिकारी और विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

रुद्रपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम द्वारा गांधी पार्क से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गल्ला मंडी तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। गांधी पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी उदयराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर शुभारम्भ किया।
तिरंगा यात्रा शुभारम्भ से पहले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा गांधी पार्क में तिरंगा फहराया गया। जिलाधिकारी ने सभी को तिरंगा शपथ दिलायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन में देश भावना जागृत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता कराना है। उन्होने वीर शहीदों नमन करते हुए कहा कि उन महान पुरूषों, शहीदों की बदौलत जो आजादी मिली है उसे हमें अक्षुण बनाये रखना है। उन्होने कहा तिरंगा हम 140 करोड़ भारतीयो की शान है। उन्होने सभी से अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों व शहरो में भव्य तिरंगा यात्रा के साथ ही स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मॉ के नाम, तिरंगा शपथ आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि हमे शहीदो के बलिदान को याद रखना चाहिए व स्वतंत्रता को बनाये रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा रैली में स्वयं सेवी संस्थाओं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्वयं सहायता समूहों के लगभग तीन हजार लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सीडीओ मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, मनोज कत्याल, निर्वतमान मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, भारत भूषण चूघ, योगेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप राव, मनोज, भानू चूघ, नीलम कोली सहित सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उपाशंकर नेगी, पूर्व पार्षदो सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद