डेढ़ माह से लापता बालक हमजा बेग को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला

Spread the love

रुद्रपुर,  डेढ़ माह से लापता बालक हमजा बेग को आखिरकार लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। बालक की बरामदगी के बाद जहां परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं हमजा ने डेढ़ माह कहां बिताए इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। लालकुआं पुलिस के अनुसार हमजा एक कारपेंटर के घर पर था और मौका पाकर वहां से भाग था। सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस ने बालक को साथ लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर लापता बालक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बताते चलें कि दो जुलाई को सुभाष कॉलोनी निवासी शब्बू खान का 13 वर्षीय हमजा बेग घर से लापता हो गया था। शाम साढ़े सात बजे के करीब हमजा की आखिरी लोकेशन रेलवे स्टेशन दिखाई दी। प्रकरण को लेकर जहां परिजनों ने अथक प्रयास किया। वहीं राजनीतिक दलों ने धरना प्रदर्शन कर बरामदगी की मांग उठाई। बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई और अचानक शुक्रवार की सुबह हमजा के चाचा को लालकुआं पुलिस की कॉल आयी और सकुशल हमजा की बरामदगी की सूचना दी।

खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया और देखते ही देखते लालकुआं कोतवाली में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान पुलिस पूछताछ में हमजा का कहना था कि उसे एक कारपेंटर द्वारा क्रिकेट एकेडमी में रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर ले गया और कारपेंटर का कार्य कराने लगा। कई दिन बीत गए तो वह मौका पाकर वहां से भाग गया और पुलिस की गाड़ी देख पुलिस से परिजनों से मिलने की गुहार लगाई। बालक की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने फौरन सक्रियता दिखाते हुए रुद्रपुर पुलिस से संपर्क किया।

सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल लालकुआं पहुंचे और बालक को साथ लेकर किशोर न्याय बोर्ड ले गए। जहां बालक के बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल भी आवास पहुंचे। जहां महिलाओं ने रो-रोककर नेताओं और मीडिया कर्मियों का आभार जताया। बालक की बरामदगी के बाद हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी