ट्रांजिट कैंप में दो मंजिला मकान दिखा कर हड़पे 60 लाख

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दो मंजिला दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब मकान पर कब्जा मांगा,तो डराया-धमकाया जाने लगा,जबकि पीड़ित बिजली फिटिंग का कार्य करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आवास विकास रामपुर यूपी व हाल निवासी सुख सागर कॉलोनी बगवाड़ा निवासी सौरभ सैनी ने बताया कि उसके पिता प्रेमचंद सैनी बिजली फिटिंग एवं दिहाड़ी का कार्य करते थे। जिंदगी भर कमाई जोड़ने के बाद उन्होंने शास्त्री नगर गंगापुर रोड पर ओमप्रकाश राजपूत नाम के व्यक्ति से 167.28 वर्गमीटर का बना दो मंजिला मकान देखा था और 60 लाख रुपये में मकान का सौदा हुआ।

तय समय अवधि 18 दिसंबर 2021 को सारा भुगतान भी कर दिया गया। बताया कि पिता प्रेमचंद व ताऊ उमेश चंद के साथ सात जुलाई 2024 को विक्रेता के घर पहुंचे और मकान की रजिस्ट्री कर कब्जा देने की बात कही। तो आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी और मकान पर कब्जा देने और रकम वापस करने से इंकार कर दिया। बुजुर्ग पिता से धक्का मुक्की के बाद उसकी पिता मानसिक अवसाद से गुजरने लगे और कुछ दिनों बाद वह बीमार हो गए। आठ जुलाई को तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने देहरादून रेफर कर दिया।

जहां 16 जुलाई को उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद वह विक्रेता से लगातार दस्तावेजों के आधार पर मकान पर कब्जा देने की गुहार लगाता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मैनुअल व बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद