शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

रुद्रपुर,  थाना पंतनगर इलाके की रहने वाली एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि जब शादी का दबाव बनाया गया तो युवक ने इंकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी युवती ने बताया कि वह रुद्रपुर के एक स्कूल में शिक्षिका है। दो साल पहले उसकी मुलाकात रानीखेत अल्मोड़ा व हाल निवासी डॉक्टर कॉलोनी के पंकज अधिकारी से हुई थी। आरोप था कि पंकज ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और रुद्रपुर में साथ रहने लगा। बाद में पता चला कि युवक की सगाई हो गई है।

जब शादी का दबाव बनाया गया तो युवक ने शादी से इनकार करते हुए बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष पंतनगर मनोज रतूड़ी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद