भाजपा का सदस्य होना गर्व की बात: सौरभ बहुगुणा 

Spread the love

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराकर  की  जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत
रुद्रपुर। संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा, रुद्रपुर मे भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया, जिसमे प्रदेश के केबिनेट मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए, वही कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रजलन व वन्दे मातरम के साथ हुई।
कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष ने केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्राथमिक सदस्य बनाकर उनको सदस्य्ता का सर्टिफिकेट सौंपकर अभियान की जिले मे शुरुआत की वही इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी को प्राथमिक सदस्यता का सर्टिफिकेट सौपा।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्राथमिक सदस्यता  ग्रहण कर कर अभियान की शुरुआत इसी प्रकार आज उधम सिंह नगर जिले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सदस्यता ग्रहण कराकर अभियान की शुरुआत हो गयी है उन्होंने जानकारी दी  पूरे जिले में मंडल स्तर पर भी इसी प्रकार मंडल जनप्रतिनिधियों  कार्यकर्ता को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कराये जायेगे व बूथ स्तर पर अभियान की शुरुआत की जाएगी जिसमे प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिससे कही आगे हम जाएंगे ऐसा पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है तो इसी के निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष द्वारा मुझे सदस्यता ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, कैबिनेट मंत्री बोले भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं  युवाओं और सभी समाज के वर्गों से जुड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया इसमें प्रत्येक बूथ पर 200 लोग को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की संगठन के पर्व में पूरी तन्मयता के साथ लगकर सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का समापन सदस्यता अभियान के संयोजन गोपाल बोरा द्वारा किया गया उन्होंने जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव बूथ बूथ जाकर मिस कॉल,नमो एप के माध्यम से सभी को सदस्य बनना है इस अभियान को लेकर बहुत उत्साह नजर आ रहा है यह सदस्यता अभियान निश्चित रूप से सफल होने वाला है ओर हम निर्धारित लक्ष्य से भी कहीं आगे सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, श्यामवीर सिंह, पूर्व मेयर रामपाल, सुरेश परिहार,के के दास, गोपाल बोरा, अमित नारंग, सतीश गोयल, इंद्रपाल मान, राकेश सिंह, नेत्रपाल मौर्य, अनिल चौहान, राजेश तिवारी, भारत भूषण, धीरेन्द्र मिश्रा, अंजू देवी, गजेंद्र प्रजापति, धर्म सिंह, धीरेश गुप्ता, अक्षय अरोरा, मनमोहन सक्सेना, दिग्विजय, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, जुल्फेकार, सुनील ठुकराल, मोहन तिवारी, विनय बत्रा, राधेश शर्मा, अनमोल बिर्क, उपेंद्र चौधरी, ममता त्रिपाठी, गोपाल पटेल जगदीश तनेजा नाथूलाल गुप्ता, विकास बठला, बिट्टू मिश्रा, सुशील चौहान, विनय विश्वास, शिव कुमार, मुकेश, बिट्टू चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप